आप सबने आज तक उस जन्म दात्री माँ के विषय में बहुत कुछ लिखा, पढ़ा एवं सुना है। निसंदेह उस माँ की कोई तुलना नही हो सकती। वो अपने त्याग, ममता, निस्वार्थ भाव के कारण अनुठी ही होती है। परन्तु आज मैं अपनी एक और माँ से आपका परिचय करवाना चाहती हूँ।
हिंदी फिल्म में ललिता पवार, बिंदु और शशि कला ने जिस चरित्र को मूर्त रूप दिया 😜😜 आज उसे मेरी नज़रों से देखिये :--
हिंदी फिल्म में ललिता पवार, बिंदु और शशि कला ने जिस चरित्र को मूर्त रूप दिया 😜😜 आज उसे मेरी नज़रों से देखिये :--
सास नहीं तुम माँ हो मेरी, ऐसा प्रतीत होता है ,दिन प्रतिदिन विश्वास ये मेरा, और गहरा हो जाता है।आघात मुझे पर दर्द तुझे ये, कैसे संभव होता है,जन्म नहीं दिया तूने, फिर भी प्यार उमड़ आता है।।व्यथित धूप से जब घर में , कदम ये मेरा पड़ता है ,लिए आम का पना हाथ में, तू झट से आ जाती है।पूर्व जन्म का कोई रिश्ता, अधूरा छूटा प्यार हो जैसे,इस जन्म में वही रिश्ता, हर पल निभा जाती है ।।फटकार लगाकर मिथ्या गुस्सा, आखों से दिखलाती है,मुझे सुधारने की कोशिश में, व्यर्थ समय गवाती है।विश्वास करो मैं नही सुधरूंगी, प्रयास करो तुम जितना भी,क्योकि अगर मै सुधर गयी तो, अपना स्थान तुम खो दोगी।।बड़े होने पर उनसे बड़े सब, उन्हें छोड़ चले जाते है,यही दुनिया की रीत है कहकर, ढाढस उन्हें बधाते है।नहीं होना मुझे बड़ा, मैं ऐसे ही गलतियां करुँगी,हर दिन कुछ नए ढंग से, फटकार तुम्हारी सुन लुंगी।।सच कहती हूँ दिल से निकल, आवाज़ ये गहराया है।सात फेरों के चक्कर में, रिश्ता नया बनाया है।एक माँ का घर छूटा, दूजी को अपनाया है,खोने पाने के इस धुन में, गृहस्थी को सजाया है।।अंत में फिर वही दोहराकर, कविता का अंत करती हूँ।सास नहीं तुम माँ हो मेरी, हाँ, दिल से यह कहती हूँ।।
Very Nice.....
ReplyDeleteThank You
Deleteबहुत बढ़िया 👌
ReplyDeleteThank you so much.
Deleteवाह!
ReplyDeleteबहुत खुब!
लेकिन एक निवेदन है, मनु बाबु के विवाह से पहले इस पोस्ट को हाइड कर दिजियेगा ।
वर्ना नयी बहू कहेगी " यह बहू भी कभी सास बनेगी ।"
Thank you Ram ji Bhaisaheb for your encouragement.
DeleteNandini, I have seen and felt your love, respect and devotion for Maa Baba. No doubt aunty has been a solid pillar of strength for you , but you, my dear, deserve all her love and much more . Your entire life revolves around them and your family. You truly truly deserve all the blessings from her and Uncle
ReplyDeleteThanx Anvita, taali ek haath sey kabhi nahi bajti...mai unhe pyaar aur sammaan de saki kyuki unsey mujhey kai guna pyaar mila. They r my asset
ReplyDeleteWaaah Kya baat hai!! 😘 😘 दिल को छू लेने वाले ये शब्द एक ऐसे रिश्ते को दर्शाते हैं जिसको बहुत से लोग negative तरीके से देखते हैं! Very good mashi.... খুব সুন্দর.
ReplyDeleteThanx once again Mou
Delete